{"_id":"42dbf6fb29b87af6e4d4781a3b0df1bf","slug":"four-accused-arrest-in-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर खाना खा रही युवती से छेड़छाड़, 4 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे पर खाना खा रही युवती से छेड़छाड़, 4 काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-28 स्थित पाल ढाबे पर खाना खाते समय एक युवती से छेड़छाड़ करने वाले चार मनचलों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान नयां गांव निवासी अनूप, गैंदा लाल, सेक्टर-18 निवासी दीपक अग्रवाल और सेक्टर-24 निवासी राजीव ठाकुर के रूप में हुई है।
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को एक युवती अपने अन्य दोस्तों के साथ पाल ढाबे पर खाना खा रही थी।
इसी दौरान उक्त चारों युवक उसे कमेंट करने लगे। युवती के विरोध करने पर उन्होंने उससे छेड़छाड़ भी की। बाद में उस युवती व उसके दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों की वहीं से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
मालूम हो कि सोमवार को भी सेक्टर-3 पुलिस ने एक बुजुर्ग के साथ छेड़छाड़ में किरायेदार बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
महिला का आरोप था कि किराएदार बुजुर्ग उनके कमरे में ताकझांक करता है। इस बुजुर्ग की पहचान सेक्टर-8 में रहने वाले प्रशासन से रिटायर अधिकारी शाम शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन