{"_id":"a3f07d66bfc577a43cbcb7b9fcc63a02","slug":"former-si-shoot-by-animal-smugglers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसआई को पशु तस्करों नें मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एसआई को पशु तस्करों नें मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा)
Updated Sun, 05 Apr 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव धमतान साहिब में रविवार अल सुबह घूमने निकले हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर पर झोटा चोर गिरोह ने फायरिंग कर तीन गोलियां दाग दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देकर अपने वाहन से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल सब इंस्पेक्टर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल टोहाना ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सरदार आदर्शदीप सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी राम अवतार शर्मा, धमतान चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव धमतान साहिब के हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर रामपाल सिंह रविवार सुबह चार बजे हरनामपुरा रोड पर सैर के लिए निकले थे। गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर लिंक मार्ग पर कुछ लोग गांव के पंचायती झोटे को पिकअप डाला गाड़ी में चढ़ा रहे थे। राजपाल ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलाह से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिसमें तीन गोलियां राजपाल के जांघ में जा लगी। घटना को अंजाम देकर पिकअप डाला सवार बदमाश फरार हो गए। घायल राजपाल ने फोन कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आदर्शदीप, गढ़ी थाना प्रभारी रामअवतार धमतान साहिब चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। धमतान साहिब स्थित चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने दावा किया कि जल्दी ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
जिले में सक्रिय है पशु चोर गिरोह
जिले में लंबे समय से पशु चोर गिरोह सक्रिय है। रात को मौका लगाकर चोर गिरोह के सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इनके निशाने पर सबसे ज्यादा गांव के पंचायती झोटे होते हैं। ऐसा ही मामला रविवार सुबह गांव धमतान साहिब में भी देखने को मिला है।
धमतान साहिब चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर ली गई थी लेकिन फायरिंग करने वाले बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।