फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former sarpanch's son shot dead in Hisar

Hisar News: घर में घुसकर पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, नंगथला गांव में हुई वारदात

Sun, 25 Jun 2023 10:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 10:21 AM IST
सार

थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। रंजिश के बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Former sarpanch's son shot dead in Hisar
Hisar News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के गांव नंगथला में शनिवार देर रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर पूर्व सरपंच सतपाल उर्फ गुल्लु नागर के बेटे जयप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर अग्रोहा थाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजा गया है। 

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 12 बजे कार में सवार कुछ बदमाश पहुंचे। कार से उतर कर दो बदमाश घर के अंदर गए और जयप्रकाश की पत्नी से उसके बारे में पूछा। उसने बताया कि जयप्रकाश सामने वाले कमरे में सो रहा है। दोनों कमरे के अंदर गए और जयप्रकाश से बातचीत करने लगे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई और बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। रंजिश के बारे में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed