{"_id":"5e0e00858ebc3e8808339e02","slug":"former-akali-sarpanch-shot-dead-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच की पांच गोली मारकर हत्या, बिक्रम मजीठिया के थे करीबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच की पांच गोली मारकर हत्या, बिक्रम मजीठिया के थे करीबी
Thu, 02 Jan 2020 08:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Jan 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
पूर्व अकाली सरपंच बाबा गुरदीप सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजीठा विधानसभा हलके के गांव उमरपुर के पूर्व अकाली सरपंच बाबा गुरदीप सिंह की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरदीप सिंह पर हमला उस समय हुआ, जब वह गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर घर लौट रहे थे। आरोपियों ने 32 बोर की रिवाल्वर से गुरदीप को पांच गोली मारी जो उनकी छाती और मुंह पर लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
बाबा गुरदीप पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के निकट सहयोगी थे। अब उनकी पत्नी गांव उमरपुर की सरपंच हैं। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे से लौटते समय गुरदीप को मोटर साइकिल सवार तीन अज्ञात नौजवानों ने रोका। इसी दौरान एक नौजवान ने 32 बोर की रिवाल्वर से गुरदीप पर फायरिंग कर दी। पांच गोलियां लगने से गुरदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना मजीठा के एएसआई शविंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को 32 बोर रिवाल्वर के पांच खोल बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी गुरदासपुर के गांव ढिलवां में एक अकाली सरपंच की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
मेरे सहयोगी का सियासी कत्ल हुआ: मजीठिया
बिक्रम मजीठिया ने कहा कि उनके बहुत ही निकट सहयोगी बाबा गुरदीप सिंह का राजनीतिक कत्ल हुआ है। यह कत्ल कांग्रेस की शह पर किया गया है। जिस दिन से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया व मंत्री सुखजिंदर रंधावा के बीच गठजोड़ बना है, उन्हें भी मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस बारे में उन्होंने डीजीपी को भी पत्र लिखा है। जिस तरह से उनके साथियों को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है यदि वह चुप नहीं बैठे तो अंजाम बुरा होगा।