फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   forced fed poison to rape victim

पुलिस की शह पर रेप पीड़िता को खिलाया जहर

Sat, 10 Jan 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 10 Jan 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
forced fed poison to rape victim

पुलिस की शह पर सही उम्र का पता लगाने के बहाने रेप पीड़िता को बुलाया और उसे जहर खिलाकर भाग निकले आरोपी। युवती को पठानकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार्रवाई के लिए गुरदासपुर और पठानकोट पुलिस एक दूसरे का मुंह ताक रही है। अपहरणकर्ता फरार है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वीरवार को हवलदार सुखदेव ने पीड़िता की सही उम्र का पता लगाने के बहाने गुरदासपुर सिविल अस्पताल बुलाया था। उनका आरोप है कि बस अड्डे पर आरोपी अशोक कुमार, उसकी बहन शिंदू देवी, रानो देवी और पांच अन्य अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष ने उनपर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बाद में पीड़िता के पिता लड़की को बस अड्डे के पास खड़ा कर पेशाब करने चले गए। वापस लौटने पर लड़की गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोग उनकी बेटी को गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना तुरंत गुरदासपुर पुलिस को दी गई। देर शाम उनकी बेटी पठानकोट के सदर पुलिस थाने में मिली। रात में पीड़िता को खून की उल्टी आने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता को जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

तीन माह से रेप कर रहा था आरोपी

forced fed poison to rape victim

सदर पुलिस थाना के एसएचओ गुरविंद्र सिंह ने बताया कि जिस जगह से लड़की आई थी, वह जगह सुजानपुर पुलिस के अंतर्गत आती है इसलिए कार्रवाई सुजानपुर पुलिस करेगी। दूसरी तरफ डीएसपी रूरल प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि मामले पर कार्रवाई करना गुरदासपुर पुलिस का काम है।

11 दिसंबर 2014 को पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि वह नरोट जैमल सिंह के गांव के अशोक कुमार के घर पर पांच सौ रुपये महीने पर खाना पकाने का काम करती थी। हर रोज सुबह आठ बजे से शाम तक वह वहीं रहती है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने खाना देने के बहाने उसे अपने पोल्ट्री फार्म पर बुला लिया और जान से मारने का डर दिखाकर तीन माह से दुराचार कर रहा था।

पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पंचायत से भी की लेकिन कोई कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफादफा कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी राकेश कौशल से की थी। जांच के बाद नरोट जैमल सिंह पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ दुराचार और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed