{"_id":"1cf5b70a308703db4466cfb453246223","slug":"for-rc-and-registration-of-vehicle-swindle-4-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसी बनवाने के नाम पर ठगे साढ़े 4 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरसी बनवाने के नाम पर ठगे साढ़े 4 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
नई ऑडी और इनोवा का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दो एजेंट ने सेक्टर-40 बी निवासी सुरेंद्र बंसल से चार लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों की पहचान ढकौली निवासी महेश कपूर और जगसीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी जगसीर को गिरफ्तार कर रविवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
सेक्टर-40 बी निवासी शिकायतकर्ता सुरेंद्र बंसल ने बताया कि उसने इस साल छह अप्रैल को ऑडी खरीदी थी। 25 अप्रैल को वह सेक्टर-42 में आरसी बनवाने के लिए गए। वहां उन्हें महेश कपूर और जगसीर सिंह मिले। दोनों ने उनसे आसानी से आरसी बनवाने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर बंसल ने सभी दस्तावेज और साथ में चार लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके साले रीशू सिंह ने भी इनोवा खरीदी थी। उसे भी रजिस्ट्रेशन करवाना था। इनोवा के रजिस्ट्रेशन करवाने के बदले में आरोपियों ने उससे 70 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने दस्तावेज और चार लाख 70 हजार रुपये लेने के बाद उनके वाहनों की आरसी नहीं बनवाई। इसके बाद बंसल ने कई बार आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।
क्राइम ब्रांच के डीएसपी जगबीर सिंह का कहना है कि एक आरोपी जगसीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान पता किया जाएगा कि उन्होंने और किन लोगों को ठगा है।