फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five Years Old Girl Child Murder after Sexual Harassment at Panchkula

पंचकूलाः पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर से उठाकर अंजाम दी गई वारदात

Mon, 13 May 2019 11:45 PM IST
खुशबू गोयल अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 13 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five Years Old Girl Child Murder after Sexual Harassment at Panchkula
जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस

पंचकूला में सोमवार की सुबह एक युवक ने रोंगटें खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला। वह भी सेक्टर-14 के पुलिस थाने से महज 700 सौ मीटर की दूरी पर। जिस किसी के कानों तक वारदात की खबर पहुंची, वहीं भगवान को याद करता दिखा। दरअसल, पुलिस थाने से महज 700 सौ मीटर दूर एक युवक ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। फिर पास में पड़ा एक भारी पत्थर बच्ची के सिर पर पटक कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


खाली पड़े प्लॉट की झाड़ियों में आरोपी बच्ची की निर्मम हत्या कर मौके से फरार भी हो गया। लेकिन हत्यारोपी किसी अन्य जगह भागने की बजाय वापस अपनी झुग्गी में ही लौट आया। बच्ची मां-बाप व भाई-बहनों समेत झुग्गी में रहती थी। वारदात का पता तब लगा जब बच्ची की मां काम से घर वापस लौटी। बेटी को घर पर न पाकर महिला ने अपने अन्य बच्चों से पूछताछ कर बेटी की यहां वहां तलाश शुरू की।
विज्ञापन


बच्चों व आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ में महिला को पता लगा कि बेटी को पड़ोस की झुग्गी में रहने वाला दिहाड़ी मजदूर कहीं ले गया है। महिला ने अन्य लोगों की मदद से उससे पूछताछ की लेकिन वह स्पष्ट तौर पर कुछ बताने के बजाय टालमटोल करता रहा। इसके थोड़ी देर बाद बच्ची की हत्या करने की भनक लगने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-14 थाना प्रभारी नवीन सहारण व अन्य पुलिसकर्मियों समेत एसीपी क्राइम नुपूर बिश्नोई और डीसीपी कमलदीप गोयल तुरंत मौके पर पहुंचे। मजदूर से सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस के होश भी फाख्ता हो गए। पुलिस पूछताछ में उसने बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसके सिर पर भारी पत्थर मारकर हत्या की वारदात कबूली। 

आरोपी ने कबूला कि उसने वारदात को शराब के नशे में अंजाम दिया। पुलिस तुरंत हत्यारोपी को मौका-ए-वारदात पर लेकर पहुंची। डीसीपी ने स्वयं दीवार फांदकर प्लॉट में जाकर मौके की जांच की। मौके पर पुलिस को बच्ची का खून से सना शव और पास में उसके सिर पर मारा गया पत्थर पड़ा मिला।

पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही मौके की फोटोग्राफी भी करवाई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने हत्यारोपी मजदूर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक पुलिस पूछताछ करती रही। 

खाने का लालच देकर बच्ची को ले गया हत्यारोपी 
हत्यारोपी को बच्ची के मां-बाप के रोजाना सुबह काम पर चले जाने की जानकारी थी। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह झुग्गी के पास खेलती बच्ची को खाली प्लॉट के जंगली इलाके तक ले जाना चाहता था। लेकिन झुग्गियों और प्लॉट के बीच करीब सात फुट की एक दीवार थी।

इस कारण हत्यारोपी ने बच्ची को खाने का लालच दिया और दीवार के होल से उसने बच्ची को प्लॉट की तरफ भेजा। फिर स्वयं दीवार फांदकर प्लॉट में छलांग लगाई। इसके बाद हत्यारोपी ने बच्ची से प्लॉट की झाड़ियों में दुष्कर्म के बाद सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। बच्ची का शव सेक्टर-6 जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

हत्यारोपी को काबू कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जुटाए गए सैंपल मधुबन स्थित सीएफएसएल लैब में भेजे जाएंगे।  - कमलदीप गोयल, डीसीपी, पंचकूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed