{"_id":"b7f0bede86c875f352d8302f661c2ea0","slug":"five-years-imprisonment-for-hashish-traffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तस्कर को पांच साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस तस्कर को पांच साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरस तस्करी के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति साहनी की अदालत ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी छोटू राम को पांच साल की कैद सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया। सेक्टर-17 थाना पुलिस को सात फरवरी 2007 को सूचना मिली थी कि कुल्लू से तस्कर चरस लेकर चंडीगढ़ सप्लाई करने आ रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-17 बस स्टैड पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। पुलिस को सेक्टर-17 बस स्टैड के काउंटर नं. 40 के पास छोटू राम के बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से 750 ग्राम चरस बरामद हुई थी।
विज्ञापन
सेक्टर-17 थाना पुलिस ने छोटू राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।