फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five people died in separate road accidents in Punjab

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, कई हुए घायल

Wed, 30 Jan 2019 08:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/कोटकपूरा /तरनतारन/मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/कोटकपूरा /तरनतारन/मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Jan 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Five people died in separate road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पठानकोट के डमटाल ट्रक यूनियन के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डमटाल चौकी प्रभारी कुलभूषण गुलेरिया ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब कार मुकेरियां की ओर से आ रही थी जिसे कृष्णा टेंट हाउस के मालिक का बेटा नितीश महाजन चला रहा था। 

विज्ञापन


जैसे ही कार डमटाल ट्रक यूनियन के पास पहुंची तो कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह कुचल गई और चालक के सिर पर गहरी चोट लगी। उसे गंभीर हालत में पठानकोट के अस्पताल ले जाया गया पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भोला राम निवासी डमटाल के रूप में हुई है। प्रभारी कुलभूषण गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक नितीश महाजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सड़क हादसों में दो लोगों की मौत 
तरनतारन में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों की पहचान काजीकोट रोड स्थित एडी ऐवेन्यू निवासी बलदीप सिंह पुत्र तारा सिंह और 13 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र गुरजीत सिंह निवासी काजीकोट रोड स्थित गली ऐनकां वाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 18 वर्षीय दमनप्रीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों ही मामलों में संबंधित थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को काजीकोट रोड स्थित गली ऐनकां वाली निवासी गुरजीत सिंह के दोनों लड़के दमनप्रीत सिंह (18) व मनप्रीत सिंह (13) बाइक से अमृतसर से तरनतारन लौट रहे थे। 

Five people died in separate road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

रास्ते में कस्बा गोहलवड़ स्थित काहलों पेट्रोल के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां उपचार के दौरान मनप्रीत सिंह की मौत हो गई।

 थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी सुखराज सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी दोबुर्जी के इंचार्ज एएसआई सतपाल सिंह ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी तरह सुबह करीब 9:30 बजे फौजी डेयरी पर दूध लेने एक्टिवा सवार काजीकोट रोड स्थित एडी ऐवेन्यू निवासी बलदीप सिंह पुत्र तारा सिंह की सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से मौत हो गई। 

जीप पेड़ से टकराई, एक की मौत 
वहीं कोटकपूरा में फरीदकोट रोड पर गांव संधवां के पास मंगलवार रात आवारा पशुओं के आगे आ जाने से महिंदरा गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सादिक में रह रहे बरेली (यूपी) निवासी सत्यवीर पुत्र खान बाबू के रूप में हुई है। 

Five people died in separate road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने बताया कि सत्यवीर अपने एक साथी सादिक निवासी यादविंदर सिंह के साथ महिंदरा गाड़ी में सवार होकर कोटकपूरा की मंडी में मशरूम बेचने आया था। लौटते समय रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी गाड़ी के आगे लावारिस पशु आ गए जिसके चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बेकाबू होकर पेड़ से टक्कर हो गई। हादसे के कारण सत्यवीर की मौत हो गई जबकि यादविंदर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सत्यवीर के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हादसे में दो पशुओं की भी मौत हो गई। 

सड़क किनारे खड़े किसान पर चढ़ा ट्रक, मौत
मोगा के कस्बा अजीतवाल में सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय किसान की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। थाना अजीतवाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एएसआई संतोख सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता लवप्रीत सिंह निवासी गांव मटवानी ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि 28 जनवरी के दिन उसके पिता हरदयाल सिंह कस्बा अजीतवाल किसी काम से आए थे। 

वह सड़क किनारे खड़े थे। गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उनके पिता को कुचल दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना जाते समय रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक गुरमीत सिंह निवासी गांव झंडेआणा शर्की के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed