फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   five people died in car accident, returning from salasar rajasthan

बाला जी के दर्शन करके लौट रहे पांच श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 21 Aug 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
five people died in car accident, returning from salasar rajasthan
कार एक्‍ससीडेंट2 - फोटो : Desk
बाला जी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हादसा संगरिया-हनुमानगढ़ जंक्शन मेगा हाइवे पर देर रात हुआ।
विज्ञापन


हादसा कार के पेड़ से टकराने से हुआ और इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन

मरने वालों में चार लोग पंजाब के

five people died in car accident, returning from salasar rajasthan
कार एक्‍ससीडेंट1 - फोटो : Desk
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पीबी 19 सी 1105 नंबर की कार संगरिया-हनुमानगढ़ जंक्शन मेगा हाइवे पर कीकर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार संगरिया निवासी जनकरानी(60) पत्नी दीवानचंद व तपा मंडी बरनाला, पंजाब निवासी गगनदीप (31) की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, गगनदीप गर्ग की पत्नी नीरुबाला(28),पुत्री कंसी गर्ग (11माह) और पुनीत (एक वर्ष) की बाद में हनुमानगढ़ टाऊन हॉस्पिटल में दम तोड़ा। प्रवीन (35) पुत्र दीवानचंद व उसकी पत्नी पूजा(31) को लुधियाना रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी सालासर में बालाजी के मंदिर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed