{"_id":"6534bd7c02689fec0e074527","slug":"five-month-old-fetus-found-in-dry-drain-in-sonipat-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सूखे नाले में मिला पांच महीने के लड़के का भ्रूण, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: सूखे नाले में मिला पांच महीने के लड़के का भ्रूण, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Sun, 22 Oct 2023 11:49 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:49 AM IST
सार
पुलिस ने भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 318 के तहत मुकदमा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
Sonipat News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोनीपत में गोहाना रोड पर मयूर विहार की गली नंबर-26 के सामने सूखे नाले से करीब पांच माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण देखकर युवक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। भ्रूण मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि मयूर विहार की गली नंबर-26 के सामने नाले में भ्रूण पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह करीब पांच माह के लड़के का भ्रूण है। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों को सूचना दी। अब भ्रूण फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने भ्रूण को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 318 के तहत मुकदमा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत एकत्रित कराए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन