फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five month old fetus found flowing in drain in Panipat

Panipat News: नाली में बहता मिला पांच माह का भ्रूण, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Sun, 25 Jun 2023 05:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 05:17 PM IST
सार

पिंटू ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी है और कहा कि किसी महिला ने बच्चे की पहचान छिपाने के लिए गर्भपात कराकर उसे नाली में फेंक दिया। पुलिस ने पिंटू की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Five month old fetus found flowing in drain in Panipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की चांदनीबाग कॉलोनी में एक नाली में पांच माह का भ्रूण बहता मिला। जिसे देख कॉलोनी के एक युवक ने उसे नाली से बाहर निकाला और मामले की सूचना चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

  
सनौली रोड चांदनीबाग कॉलोनी निवासी पिंटू ने बताया कि वह 24 जून को शाम पांच बजे अपने घर के बाहर बैठा था। उसने घर के पास नाली में देखा कि एक भ्रूण बहता जा रहा था, जो करीब पांच माह का था। इसके बाद उसने भ्रूण को नाली से निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं पिंटू ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी है और कहा कि किसी महिला ने बच्चे की पहचान छिपाने के लिए गर्भपात कराकर उसे नाली फेंक दिया। पुलिस ने पिंटू की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed