{"_id":"63355307c2a21b7a012eb04d","slug":"five-lakh-extortion-sought-from-a-person-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी की कॉल: प्रसन्न लंबू बोल रहा हूं, दो दिन में पांच लाख का इंतजाम कर ले... वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंगदारी की कॉल: प्रसन्न लंबू बोल रहा हूं, दो दिन में पांच लाख का इंतजाम कर ले... वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा
Thu, 29 Sep 2022 01:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:42 PM IST
सार
कॉल करने वाले ने कहा कि तू हमें पैसे दे दे, नहीं तो दो दिन में पता लग जाएगा। इस बार आई कॉल के बाद से जोगिंद्र सतर्क हुआ। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दी। शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के तहसील कैंप निवासी एक व्यक्ति से कुख्यात गैंगस्टर प्रसन्न लंबू के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। बदमाश ने 24 घंटे में दो बार कॉल की और सोनीपत में रंगदारी देकर आने की बात कही है। दो दिन में रुपये न देने पर बदमाश ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में रमेश नगर निवासी जोगिंद्र उर्फ राजू चावला ने बताया कि 27 सितंबर को रात ढाई बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। उसने कहा कि वह प्रसन्न लंबू बोल रहा है। पांच लाख रुपये दो दिन में सोनीपत पहुंचा दे। जहां पैसे लेने उसका भाई आएगा। इस पर जोगिंद्र ने पूछा कि कौन प्रसन्न लंबू है तो उसने पूछा कि तू प्रसन्न लंबू को नहीं जानता है।
विज्ञापन
पांच लाख का इंतजाम नहीं हुआ तो तुझे दो दिन में पता लग जाएगा। जोगिंद्र ने इस कॉल को इग्नोर कर दिया। 28 सितंबर की दोपहर करीब 3:40 बजे उसके पास फिर से कॉल आई। इस बार जोगिंद्र के साथ सोनीपत निवासी उनके जीजा सुरेंद्र कुमार थे। कॉल करने वाले ने कहा कि तू हमें पैसे दे दे, नहीं तो दो दिन में पता लग जाएगा। इस बार आई कॉल के बाद से जोगिंद्र सतर्क हुआ। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत दी। शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है