{"_id":"c0ff775f0bb02540062226d7e7a88216","slug":"five-girls-students-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में 5 छात्राएं घायल, नहीं दे सकीं परीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में 5 छात्राएं घायल, नहीं दे सकीं परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Jun 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी नेट का पेपर देने जा रही पीयू की छात्राओं के आटो को तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सेक्टर 24/37 की विभाजित सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर छात्राएं समेत पांच को बाहर निकाला और सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल होने की वजह से पीयू की छात्रा मंजू, मोनिका और तनिषा यूजीसी नेट की परीक्षा नहीं दे सकी।
विज्ञापन
उनका एग्जाम सेक्टर 46 के कालेज में होना था। वहीं हादसे में मुल्लापुर निवासी मंजीत कौर ओर आटो चालक सेक्टर 56 निवासी सतीश कुमार भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट गाड़ी नं पीबी 10 सीडब्लू-0366 को जब्त कर चालक को राउंडअप कर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
घटना सुबह छह बजे की है। पीयू की छात्रा मंजू, मोनिका, तनिषा ने बताया कि रविवार को नेट की परीक्षा देने के लिए ऑटो से सेक्टर 46 कालेज जा रही थी। उनके साथ मुल्लापुर की रहने वाले मंजीत कौर भी मोहाली डयूटी पर जाने के लिए आटो में बैठी थी।
सेक्टर 25/37 की विभाजित सड़क पर पहुंचते ही पीछे से स्विफ्ट कार ने आटो को टक्कर मार दी। घायल छात्राएं अपना पेपर नहीं दे सकी।