{"_id":"9479b76bfbb70f75c5aeb5a2051b1ffb","slug":"five-drug-smugglers-arrest-with-heroin-of-rupees-20-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ की हेरोइन के साथ्ा 5 तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 करोड़ की हेरोइन के साथ्ा 5 तस्कर काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की देहात पुलिस की स्पेशल टीमों ने शनिवार को ऑपरेशन चलाकर पांच तस्करों को धर दबोचा। इन तस्करों के पास से करीब 20 करोड़ की हेरोइन के अलावा 40 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी देहात डॉ. नरिंदर भार्गव ने बताया कि नशे के बड़े सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह की निगरानी में तीन टीमों को शनिवार को मैदान में उतारा गया था।
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ की टीम ने होशियारपुर के विनोद कुमार लक्की को इंडिका कार में काबू कर पांच करोड़ रुपये की हेरोइन के अलावा 15 लाख रुपये की राशि बरामद की है।
विज्ञापन
दूसरी टीम ने एक कार सवार अजीत सिंह जीता निवासी जैतोवाली पातरा और बलदीप सिंह निवासी बिल्ली चुहारम शाहकोट को काबू कर लिया। उनके पास से छह करोड़ की हेरोइन के अलावा 10 लाख रुपये की नकदी मिली।
तीसरी टीम ने टाटा इंडिका कार को नकोदर इलाके में घेरकर उसमें सवार गुलशन कुमार प्रभु निवासी होशियारपुर व सुरिंदर कुमार निवासी कटरा चंद खान जिला बरेली को काबू कर आठ करोड़ की हेरोइन व 15 लाख की नकदी के साथ काबू किया।
सख्ती के कारण दिल्ली का रुख
एसएसपी भार्गव व एसपी हरकंवलप्रीत ने बताया किपंजाब में सख्ती के कारण बरेली का तस्कर बाकी तस्करों के साथ मिलकर खेप को दिल्ली व मुंबई की तरफ बेचने की तैयारी कर रहा था और वे पंजाब से निकलने ही वाले थे। एसपी के मुताबिक तीनों से पूछताछ में काफी इनपुट मिल रहे हैं। इसके आधार पर कई कुख्यात तस्करों को काबू कर लिया जाएगा।