फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five died in different road accidents in Punjab

पंजाब में सड़क हादसों में पांच की मौत: पठानकोट और बरनाला में चार ने गंवाई जान, फिरोजपुर में तेज रफ्तार ने महिला की जिंदगी लील ली

Thu, 21 Apr 2022 08:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/बरनाला/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/बरनाला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 08:10 PM IST
सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। पठानकोट में कैंटर और बुलेट की टक्कर में दो युवकों और बरनाला में पीआरटीसी की बस ने दो बाइक सवारों की जान ले ली है। फिरोजपुर में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Five died in different road accidents in Punjab
सड़क हादसों में पांच की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट में इंदौरा-डमटाल मार्ग पर गांव कंदरोडी के पास बुलेट और कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव बाइ अटरिया निवासी कुलदीप उर्फ कालू (22) और तुषार (21) के तौर पर हुई है। नूरपुर के डीएसपी सुरिंदर शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो युवक बुलेट पर अपने गांव बाइ अटरिया जा रहे थे। इसी दौरान गांव कंदरोड़ी के पास सामने से आ रहे कैंटर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुलेट चालक काफी तेज रफ्तार में थे। कैंटर चला रहे पठानकोट निवासी हरनाम सिंह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इससे कैंटर सड़क किनारे दुकानों में घुस गया लेकिन तेज रफ्तार बुलेट कैंटर से आ टकराई और हादसा हो गया। थाना डमटाल पुलिस ने बाइक चला रहे युवकों पर ही मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बरनाला में हादसे में दो व्यक्तियों की मौत, बस ड्राइवर पर मामला दर्ज
बरनाला में हंडियाया रोड पर डी मार्ट के नजदीक गुरुवार को लुधियाना डिपो की एक बस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। थाना सिटी 2 के सहायक थानेदार ने बताया कि मिट्ठू सिंह पुत्र गेजा सिंह और गुरमीत सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी कस्बा हंडियाया बाइक पर स्थानीय कचहरी चौक बरनाला से हंडियाया रोड पर अपने गांव जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी डी मार्ट के पास तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उन्हें कुचल दिया। नतीजतन बाइक सवार मिट्ठू सिंह व गुरमीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव स्थानीय सिविल अस्पताल में रखवाए गए हैं। सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर बस ड्राइवर संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शादीशुदा थे, जिनके दो-दो बच्चे हैं।

फिरोजपुर: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत
फिरोजपुर-मल्लांवाला रोड स्थित वाहका मोड़ के नजदीक एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी को फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। ये लोग किसी रिश्तेदार के भोग में शामिल होकर अपने घर फिरोजपुर शहर लौट रहे थे। 

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिश्तेदार दर्शन सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह और अमरदीप कौर कार में सवार होकर माझा में किसी रिश्तेदार के भोग में शामिल होने गए थे। वहां से कार में सवार होकर अपने घर फिरोजपुर शहर लौट रहे थे। 

गांव आरिफके के आगे फिरोजपुर-मल्लांवाला राजमार्ग पर वाहका मोड़ के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अमरदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमरीक सिंह गंभीर जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे जख्मी हालत में फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed