फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five accused arrested in Moga jeweller murder and loot case

Moga News: मोबाइल पर सर्च किया फेमस ज्वैलर्स... जिसका नाम आया उसे मारा फिर लूटा, अब पांच आरोपी गिरफ्त में

Wed, 21 Jun 2023 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 07:41 PM IST
सार

आईजी फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि 12 जून को मोगा के राम गंज मंडी में ज्वेलर की हत्या और लूट मामले में मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी एक की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Five accused arrested in Moga jeweller murder and loot case
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा में 21 जून को एशिया ज्वेलर्स के मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना मोगा के राम गंज मंडी की है। वारदात को पांच लुटेरों ने अंजाम दिया था। पंजाब पुलिस ने अब पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मोगा पुलिस, एजीटीएफ और बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार के पटना से तीन और महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसी केस से जुड़े वरुण जैजी के साले अमन मिश्रा को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। वह जालंधर का रहने वाला है। आरोपियों के पास से 109 ग्राम सोना, एक पिस्टल 32 बोर 10 कारतूस, 32 बोर रिवाल्वर, 4 कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर, 7 कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर, 6 कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


इस मामले में आईजी फरीदकोट रेंज प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि 12 जून को मोगा के राम गंज मंडी में ज्वेलर की हत्या और लूट मामले में मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद राजबीर सिंह, राजविंदर सिंह, वरुण जैजी और करण राय बिहार के दानापुर और गुरप्रीत सिंह महाराष्ट्र के नांदेड़ भाग गया था। मोगा पुलिस और एजीटीएफ पंजाब, बिहार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में घटना के मास्टरमाइंड राजबीर सिंह, राजविंदर सिंह, वरुण जैजी को बिहार से और गुरप्रीत सिंह को नांदेड़ से गिरफ्तार किया गया है। 

इस मामले में वरुण जैजी के साले अमन मिश्रा को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में करण राय नाम का एक आरोपी अभी फरार है और पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने में जुटी हैं। 

आईजी ने बताया की वरुण और राजवीर 2016 में तांबा चोरी करते रहे और फिर जेल चले गए। राजवीर जालंधर अदालत से फरार हो गया था और वह पटना चला गया था। वहां दानापुर के भू-माफियाओं से इसकी दोस्ती है। वहां यह विवादित भूमि के कब्जों में भी लिप्त था और खास बात यह सामने आई है कि वहां के एक स्थानीय विधायक के गुर्गों के साथ राजवीर की अच्छी बनती है। राजवीर को वहां से असलहा और शरण भी मिलती थी। 

राजवीर ने पटना में भी एक ज्वेलर की दुकान पर लूट की थी और 15 दिन के बाद पकड़ा गया था। इसके बाद जेल भेज दिया गया था। इसी जेल में उसकी मुलाकात राजविंदर सिंह से हुई। राजविंदर सिंह गाड़ी चोरी करते पकड़ा गया था। फिर एक गैंगस्टर सौरव के साथी गोलू से इसे असलहा मिला। सौरव पटना के चर्चित रिशव हत्याकांड का मुख्यारोपी है। 

आईजी ने बताया कि राजू राणा नाम के हार्डकोर क्रिमिनल ने इन सभी को रांची बुलाया। सब वहां कुछ दिन घूमते रहे। लूट की साजिश बनाते वक्त राजविंदर ने कहा कि उसे मोगा में सब पता है। मोगा में कोई वारदात करते हैं। मोबाइल पर सर्च किया तो नामी ज्वेलर्स में एशिया ज्वेलर्स का नाम आया। 

तीन जून को उसी दुकान पर पहुंचे और रेकी की। वहां उन्होंने ढाई लाख के सामान की पर्ची भी बनवाई और यह भी देखा कि इस दुकान में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है। दुकान में दो ही लोग होते हैं। दुकान सड़क से काफी ऊंची है, बाहर से कुछ दिखता भी नहीं। इसके चलते उन्होंने इसी को टारगेट किया। वहीं, उन्होंने बताया कि इस दुकान पर जो लड़की काम करती थी, उसकी कोई भी भूमिका नहीं है।

आईजी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपियों पर पंजाब और बिहार राज्य में डकैती, चोरी, असलहा एक्ट, एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजबीर सिंह पर जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 पर और थाना बस्ती बाबा खेल एनडीपीएस तहत और बिहार के पटना में लूट का मामला दर्ज है। 

राजविंदर सिंह पर थाना निहाल सिंह वाला में एनडीपीएस तहत और बिहार के दीदार गंज थाने में लूट का मामला दर्ज है। वरुण जैजी पर जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 एनडीपीएस के मामले में 10 साल की सजा हुई है। गुरप्रीत सिंह पर अमृतसर में मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed