{"_id":"63c41084af998f0c4625e6ee","slug":"firozpur-youth-died-in-australia-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: ऑस्ट्रेलिया में फिरोजपुर के युवक की मौत, 11 महीने पहले स्टडी वीजा पर गया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: ऑस्ट्रेलिया में फिरोजपुर के युवक की मौत, 11 महीने पहले स्टडी वीजा पर गया था
Sun, 15 Jan 2023 08:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:27 PM IST
सार
मां मधु चोपड़ा ने कहा कि एक दिन पहले ही कुणाल ने बात हुई थी। बहुत खुश था। वह अपनी मासी के बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ किसी रेस्टोरेंट में काम भी करता था ताकि फीस जुटा सके। उनके दो बेटे व एक लड़की है। कुणाल बड़ा बेटा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में सड़क हादसे में फिरोजपुर के 21 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। 11 माह पूर्व स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। परिजनों की पंजाब सरकार से मांग है कि उनके बेटे का शव भारत मंगवाए।
विज्ञापन
पिता हरीश चंद्र चोपड़ा (होमगार्ड जवान) निवासी मोहल्ला सोढ़ी वाला फिरोजपुर शहर ने बताया कि उनका बेटा कुणाल चोपड़ा (21) आठ फरवरी 2022 को स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा गया था। वहां पर पढ़ाई के साथ-साथ अपनी फीस के लिए किसी रेस्टोरेंट में काम करता था। पिता का कहना है कि कर्ज लेकर ऑस्ट्रेलिया पढ़ने भेजा था। रेस्टोरेंट में काम करके कार में सवार होकर घर लौट रहा था कि रास्ते में किसी ट्रक ने कुणाल की कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि कुणाल अपनी मासी के बेटे के पास ऑस्ट्रेलिया में रहता था। वहां का सेहत विभाग सोमवार को कुनाल का शव सौंपेगा। मां मधु चोपड़ा ने कहा कि एक दिन पहले ही कुणाल ने बात हुई थी। बहुत खुश था। वह अपनी मासी के बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ किसी रेस्टोरेंट में काम भी करता था ताकि फीस जुटा सके। उनके दो बेटे व एक लड़की है। कुणाल बड़ा बेटा था।
विज्ञापन