फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firozpur Crime news Misdeed with minor girl in Firozpur of Punjab

Punjab News: 13 दिन तक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, फिरोजपुर में हुई दरिंदगी की ये घटना

Wed, 06 Sep 2023 05:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 05:32 PM IST
सार

थाना मक्खू पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस उनकी धरपकड़ में जुटी है।

विज्ञापन
Firozpur Crime news Misdeed with minor girl in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के मक्खू में एक नाबालिग लड़की के साथ 13 दिन तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की को घर से अगवा किया गया था। आरोपी ने अगवा करने में अपने दो साथियों की मदद ली। थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 22 अगस्त की रात घर से लापता हो गई। परिवार बेटी की तलाश में जुटा था। इसी बीच बेटी पांच सितंबर को मिल गई। उसकी हालत ठीक नहीं थी। बेटी ने बताया कि उसे एक आरोपी अपने दो साथियों की मदद से घर से ले गया था। आरोपी उसे विभिन्न जगहों पर लेकर जाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। 
विज्ञापन


तीन सितंबर को आरोपी उसे अनजान जगह पर छोड़कर भाग गया। किसी तरह अपने परिवार से संपर्क किया। आरोपी उसके साथ 13 दिन तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिवार ने अब नाबालिग को अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना मक्खू पुलिस ने नाबालिग की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस उनकी धरपकड़ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed