{"_id":"62a73518dd37002a29169ff3","slug":"firing-on-youth-standing-on-railway-track-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में वारदात: सोनू सिलेंडर ने रेलवे ट्रैक पर खड़े युवक पर बरसाई गोलियां, पुलिस को चार खोल मिले, दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में वारदात: सोनू सिलेंडर ने रेलवे ट्रैक पर खड़े युवक पर बरसाई गोलियां, पुलिस को चार खोल मिले, दो के खिलाफ केस
Mon, 13 Jun 2022 06:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:33 PM IST
सार
इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों ने बताया कि इसमें जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की है। वे इसमें कार्रवाई के लिए जीआरपी की मदद करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में फायरिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। बीते 24 घंटों में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद रविवार रात एक युवक ने इस्लामाबाद इलाका में रेलवे ट्रैक पर खड़े दो युवकों पर फायरिंग कर दी। हालांकि इसमें किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। जीआरपी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण और इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जीआरपी ने घटनास्थल से चार खोल बरामद करने के बाद आरोपी सोनू सिलेंडर और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक लवकुश नगर निवासी मनीष रविवार की देर शाम अपनी भाभी के साथ भतीजों को गोलगप्पे खिलाने लाया था। उसकी भाभी बच्चों को गोलगप्पे खिला रही थी, जबकि इस दौरान मनीष अपने एक अन्य साथी के साथ इस्लामाबाद स्थित रेलवे ट्रैक पर खड़ा था। तभी सोनू सिलेंडर अपने एक साथी के साथ एक्टिवा पर वहां पहुंचा और मनीष पर चार राउंड फायर कर दिए और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अमृतसर जीआरपी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि लवकुश नगर के मनीष और नूरे शाह के सोनू सिलेंडर के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश है। उसी रंजिश के तहत ही आरोपी सोनू सिलेंडर ने रविवार रात अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मनीष पर चार राउंड फायर कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोनू सिलेंडर के दूसरे साथी की पहचान नूरे शाह के कमल के रूप में की गई है। इंस्पेक्टर कल्याण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं इस्लामाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों ने बताया कि इसमें जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की है। वे इसमें कार्रवाई के लिए जीआरपी की मदद करेंगे।