फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on two brothers in Bathinda one dead

बठिंडा में वारदात: टेलर का काम करने वाले दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Jun 2022 05:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Firing on two brothers in Bathinda one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

बठिंडा में रामा मंडी की सुपर मार्केट में टेलर का काम करने वाले दो सगे भाइयों पर उनके पड़ोस में मनियारी का दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई हरप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज बठिंडा के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदारों के बीच पिछले लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन मंगलवार को पानी के कैंपर को लेकर दोनों दुकानदारों में झगड़ा हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद तैश में आए मनियारी की दुकान चलाने वाले सतीश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी दुकान से पिस्तौल निकाली और टेलर का काम करने वाले दोनों भाई गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर डीएसपी तलवंडी साबो और थाना रामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, रामा मंडी की सुपर मार्केट में गुरप्रीत निवासी गांव सेखूं जोकि अपने भाई हरप्रीत सिंह के साथ गुरप्रीत टेलर के नाम पर दुकान चलाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह के पड़ोस में मनियारी की दुकान चलाने वाले सतीश कुमार के साथ पानी के कैंपर को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सतीश कुमार ने अपनी दुकान से पिस्तौल निकालकर टेलर गुरप्रीत सिंह और उसके भाई हरप्रीत सिंह पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में आसपास के दुकानदारों ने दोनों भाइयों को रामा मंडी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। 


डॉक्टरों ने टेलर गुरप्रीत को निवासी सेखूं को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई हरप्रीत की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल हरप्रीत सिंह का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है।

कहासुनी के बाद चलाई गोली
डीएसपी तलवंडी साबो जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि रामा मंडी की सुपर मार्केट में एक दुकानदार ने अपने पड़ोस में टेलर की दुकान चलाने वाले दो भाइयों पर फायरिंग कर दी है। इसमें गोली लगने से टेलर गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई है, जबकि उसका भाई हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक गुरप्रीत टेलर और आरोपी सतीश कुमार का कोई पुराना विवाद चल रहा है। दोनों में मंगलवार को फिर से तनातनी हो गई। इस बीच टेलर गुरप्रीत और उसके भाई हरप्रीत सिंह को गोली मार दी गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed