{"_id":"6492e51fbaaf32faea0b91d3","slug":"firing-on-the-police-who-reached-to-arrest-the-accused-in-jalandhar-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, जवाब में जवानों ने चलाई गोली, पैर में लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, जवाब में जवानों ने चलाई गोली, पैर में लगी
Wed, 21 Jun 2023 05:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jun 2023 05:27 PM IST
सार
स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस की डिवीजन नंबर सात में एक अन्य मामला आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसमें रेड करने वाली पुलिस ने लिखित शिकायत दी है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ 307 और अन्य धाराओं के तहत एक और मामला दर्जकर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में 307 समेत कई धाराओं में नामजद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसीपी मॉडल टाउन गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना 7 के एरिया में 12 मई को युवराज निवासी अर्बन एस्टेट फेज-एक जालंधर ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला किया था। इस पर धारा 323, 324, 307, 489, 506, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को जब पुलिस पार्टी गुप्त सूचना पर युवराज को गिरफ्तार करने घर पहुंची तो उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक गोली युवराज के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से देसी कट्टा, एक कारतूस और एक खोल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस की डिवीजन नंबर सात में एक अन्य मामला आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसमें रेड करने वाली पुलिस ने लिखित शिकायत दी है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ 307 और अन्य धाराओं के तहत एक और मामला दर्जकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन