{"_id":"5c1a9233bdec2256ea1950b1","slug":"firing-on-son-of-sarpanch-candidate-in-panchayat-elections-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बटाला में पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः बटाला में पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली
Thu, 20 Dec 2018 12:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला के कस्बा अलीवाल के पास बुधवार देर रात पंचायत चुनावों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष कांग्रेस समर्थक है।
विज्ञापन
बटाला के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव चट्ठा निवासी गुरजिंदर सिंह चट्टा ने बताया कि उसके पिता कांग्रेस पार्टी की ओर से सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को नामाकंन पत्र भरने के बाद वह देर रात को कस्बा अलीवाल में एक होटल के पास खडे़ थे। इसी दौरान गांव के चार लोग मौके पर पहुंचे। उनमें से एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसने चार गोलियां दागीं। एक गोली उसकी (गुरजिंदर) टांग में लगी। गुरजिंदर ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने गोली चलाई है वे पहले अकाली दल में थे और अब कांग्रेस में आ गए हैं। और वह भी सरपंची की चुनाव लड़ रहें हैं। गुरजिंदर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग कहते थे कि वह गांव में किसी को जीतने नही देगे।
विज्ञापन
घायल के बयान पर जांच कर रहे: एसएसपी
मौके पर पहुंचे एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि घायल गुरजिंदर सिंह का कहना है कि उस पर गोली पंचायत चुनाव को लेकर चलाई गई है। गुरजिंदर ने जिन पर फायर करने के आरोप लगाए हैं ,पुलिस उनकी जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि आज की तारीख तक पुलिस ने 93 प्रतिशत हथियार जमा कर लिये और आगे ओर हथियारों को भी जमा किया जा रहा है।