फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on Kabaddi promoter Nitu Kang in Canada

Punjab: कनाडा में कबड्डी प्रमोटर नीटू कंग को मारी गोलियां, अंबिया के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हमला

Sat, 06 May 2023 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 11:09 PM IST
सार

कंग कनाडा के कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष हैं। अंबिया की हत्या के आरोपी चट्ठा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद जानलेवा हमला हुआ है। संदीप अंबिया की 14 मार्च 2022 को जालंधर के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Firing on Kabaddi promoter Nitu Kang in Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कबड्डी में घुसा गैंगस्टरवाद अब कनाडा पहुंच गया है। कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबिया की हत्या के आरोप में सुरजन सिंह चट्ठा की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद कनाडा के कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष और कबड्डी प्रमोटर कमलजीत सिंह कंग उर्फ नीटू कंग पर शुक्रवार को उनके घर के बाहर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन


वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। नीटू कंग कबड्डी जगत में एक जाना पहचाना नाम है और वह मूलरूप से जालंधर के उग्गी के रहने वाले हैं। वे पिछले 20 साल से कनाडा स्थित बीसी के सरीं इलाके में परिवार समेत रह रहे हैं। संदीप अंबिया की 14 मार्च 2022 को जालंधर के मालियां गांव में कबड्डी मैच के दौरान पांच अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


घर से बाहर निकलते ही बरसाईं गोलियां
हमलावर कंग के घर के बाहर घात लगाकर बैठे थे। नीटू जैसे ही घर से बाहर निकले तो हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। ताबड़तोड़ फायरिंग में उन्हें दो गोलियां एक पेट में और दूसरी पैर में लगीं। कई गोली उनके पास से गुजर गई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। नीटू को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको दुनिया भर में कबड्डी प्रमोटर के तौर पर जाना जाता है। वह नॉर्थ इंडिया सर्किल स्टाइल कबड्डी फेडरेशन (एनआईसीकेएफ) के प्रमुख सदस्य हैं, जिसके अध्यक्ष सुरजन सिंह चट्ठा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीएमपी के मुताबिक, कंग पर हमला टारगेट किलिंग का हिस्सा
फिलहाल हमलावरों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। रायल कनाडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जली हुई कार मिली है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने इसी कार का इस्तेमाल किया था। कार को जलाकर उन्होंने सबूत खत्म करने की कोशिश की है आरसीएमपी के मुताबिक, कंग पर हमला टारगेट किलिंग का हिस्सा है और इसके लिए हत्यारों ने बाकायदा उनका इंतजार किया।


चट्ठा ने डीजीपी को दी थी शिकायत
सुरजन चट्ठा ने 2019 में पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता को लिखित शिकायत दी थी कि कबड्डी में गैंगस्टर आ गए हैं और खिलाड़ियों को धमकाया जा रहा है। सुरजन चट्ठा को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था और वह भी कनाडा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed