फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on father and son in Ludhiana, one person died

घर पूछते-पूछते पहुंचे बाइक सवार, दरवाजा खुलवा पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की मौत

Thu, 14 May 2020 08:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 May 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Firing on father and son in Ludhiana, one person died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बस्ती जोधेवाल इलाके में बुधवार की देर रात को उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब बाइक सवार दो युवक इलाके में रहने वाले गिरीश कुमार (35) के घर का पता लगाया और दरवाजा खुलवाकर गोली मार हत्या कर दी। जब बेटे को बचाने पिता आगे आया तो आरोपियों ने उन पर भी गोलियां दाग दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए । 

विज्ञापन


इलाके के लोगों ने पिता-पुत्र को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां गिरीश कुमार की मौत हो गई, जबकि पिता जोगिंदर (60) की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच में पता चला है कि गिरीश और उसके चाचा के बीच पारिवारिक बातों को लेकर विवाद था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में सरकारी कामकाज की खुली पोल, 'अफसर पॉलिसी बनाते रहे और मंत्री देते रहे मंजूरी'
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरीश और उसके पिता घर पर ही थे। देर रात बाइक सवार दो युवक गिरीश के घर का पता पूछते हुए आए। जैसे ही उन्हें गिरीश के घर का पता लगा तो उन्होंने दरवाजा खुलवाया। इसी दौरान गिरीश दरवाजे पर आया तो आरोपी ने एक एक कर दो गोलियां मार दीं। तभी गिरीश के पिता जोगिंदर आए तो आरोपियों ने उन्हें भी दो गोलियां मारीं। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गिरीश की मौत हो गई। 

सीसीटीवी कैमरे बंद
एसीपी नॉर्थ गुरबिंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे लेकिन पड़ोसियों के घर हैं। पड़ोसियों के घर का प्लग खराब था। जिस कारण सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आसपास के कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोगिंदर की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें भी दो गोलियां लगी हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद का मसला भी जांचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed