फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on capture of truck union, two killed, one injured

बौखलाए अकालियों ने की कांग्रेस समर्थकों पर फायरिंग, 2 की मौत

Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Firing on capture of truck union, two killed, one injured
ट्रक यूनियन पर कब्जे को लेकर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
ट्रक यूनियन बरेटा पर कब्जे के विवाद में रविवार की सुबह फायरिंग हो गई। गोलियां लगने से दो युवकों की मौत गी और एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना बरेटा पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और 8 व्यक्तियों पर कत्ल का मामला दर्ज किया है। इस हमले को लेकर ट्रक यूनियन में लंबे समय से चलती आ रही खींचतान व आपसी दुश्मनी कारण माना जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह ट्रक यूनियन बरेटा में कांग्रेस समर्थक रायतेजिंद्र सिंह उर्फ रवि (40) निवासी बरेटा व राजिंद्र कुमार उर्फ राजू कुलरियां व सुखविंद्र सिंह सुखा निवासी बरेटा बैठे थे। इस दौरान गाड़ी सवार व्यक्ति वहां पहुंचे और उन पर अंधाधुंध  फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से रायतेजिंद्र सिंह उर्फ रवि व राजिंद्र कुमार उर्फ राजू की मौके पर मौत हो गई है और सुखविंद्र सिंह जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन

चार आरोप गिरफ्तार, दो पिस्तौल और 18 कारतूस बरामद

Firing on capture of truck union, two killed, one injured
Firing
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि यह झगड़ा ट्रक यूनियन की आपसी खींचतान को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि साल 2008 दौरान ट्रक यूनियन पर काबिज जगसीर सिंह जग्गा का रायतेजिंद्र सिंह ने कत्ल कर दिया था। रायतेजिंद्र सिंह किसी समय हरियाणा में कांस्टेबल था।

जगसीर सिंह जग्गा के कत्ल में वह अदालत से बरी होकर बाहर आ गया था। इसे लेकर इनकी आपसी रंजिश बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि बरेटा पुलिस ने पूर्व अकाली सरपंच व ट्रक यूनियन बरेटा के मौजूदा अध्यक्ष बिंद्र सिंह निवासी सिरसीवाला, जसप्रीत सिंह निवासी बरेटा गांव, प्रवीन सिंह निवासी जुगलान व गुरप्रीत सिंह वासी निबरेटा के अलावा चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए उक्त चार व्यक्तियों से 30 बोर की एक पिस्तौल, 12 कारतूस, 32 बोर की एक पिस्तौल व उसके 6 कारतूस बरामद हुईहैं। पोस्टमार्टम के लिए बुढलाडा के सिविल अस्पताल में शव रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed