{"_id":"5e15dd538ebc3e87aa2c24a2","slug":"firing-on-a-person-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पत्नी से झगड़ रहे पति को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, हाल ही में खरीदा था रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में पत्नी से झगड़ रहे पति को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, हाल ही में खरीदा था रिवाल्वर
Thu, 09 Jan 2020 12:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के गोपाल नगर में रहने वाले इलेक्ट्रिशियन प्रह्लाद और उनकी पत्नी किरण के बीच हुए झगड़े में मीडियाकर्मी कूद गया। मीडियाकर्मी ने गोली चला दी। एक गोली प्रह्लाद के पांव में लगी और दूसरी उसके पास से निकल गई। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने प्रह्लाद को अस्पताल दाखिल करवाकर आरोपित मीडियाकर्मी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। मीडिया कर्मी का रिवाल्वर का लाइसेंस कुछ समय पहले ही बना था और उसने हाल ही में रिवाल्वर भी खरीदा था। डीसीपी बलकार सिंह ने बताया कि गोपाल नगर के रहने वाले प्रह्लाद और उनकी पत्नी किरण के बीच अक्सर झगड़ा होता है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया और मामला बहसबाजी से शुरू होकर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। पति-पत्नी दोनों लड़ते-लड़ते गली में निकल आए। इस दौरान वहां से मीडियाकर्मी गुरदीप बाइक पर पत्नी के साथ निकला। दोनों को लड़ते देख वह उनके पास गया और किरण से कहने लगा कि वह उसके साथ चले और थाने में प्रह्लाद के खिलाफ शिकायत देकर वह मामला दर्ज करवा देगा।
विज्ञापन
किरण के मना करने पर गुरदीप प्रह्लाद से बहस करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस पर गुस्साए गुरदीप ने अपनी रिवाल्वर से प्रह्लाद पर गोली चला दी। हालांकि मीडियाकर्मी गुरदीप का कहना है कि प्रह्रलाद ने उसकी पत्नी को धक्का मारा था, जिस कारण मामला बढ़ गया।