फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing on a house in ward number five of Meham

Rohtak News: गोलियों से गूंज उठा महम का वार्ड नंबर पांच, जमानत पर आया युवक तो घर पर फायरिंग

Tue, 01 Aug 2023 06:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Aug 2023 06:46 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक भराण गांव के दो परिवारों के बीच साल 2014 से रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते 2016 में गांव के प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें गांव का युवक गौरव जेल में बंद था, जो पांच दिन पहले ही जमानत पर आया है। 

विज्ञापन
Firing on a house in ward number five of Meham
घर पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे महम के वार्ड नंबर पांच का एक मकान गोलियों से गूंज उठा। पांच दिन पहले जमानत पर बाहर आए भराण के युवक गौरव को निशाना बनाकर दरवाजे पर चार-पांच राउंड फायरिंग की गई लेकिन गौरव बाल-बाल बच गया। सीआईए तीन व महम पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भराण गांव के दो परिवारों के बीच साल 2014 से रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते 2016 में गांव के प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें गांव का युवक गौरव जेल में बंद था, जो पांच दिन पहले ही जमानत पर आया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को तीन बजकर 20 मिनट पर वह अपने घर पर था। आरोप है कि दूसरे पक्ष का युवक अपने तीन साथियों के साथ आया। दरवाजा बंद होने के कारण गेट पर ही चार-पांच राउंड गोलियां चलाई लेकिन किसी को लगी नहीं। इसके बाद आरोपियों मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि 2014 से दोनों परिवारों में आपसी रंजिश है। 2016 व 2017 में हत्याएं भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed