{"_id":"56ef7aa74f1c1b265cf14d65","slug":"firing-news-bhajyumo-leader-firing-kapurthala-news-phagwara-news-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में शिवसेना पंजाब के नेता को गोली मारी, आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरेज में शिवसेना पंजाब के नेता को गोली मारी, आरोपी काबू
ब्यूरो्/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग, क्राइम, पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
फगवाड़ा जीटी रोड पर गाड़ियों की टक्कर के बाद शिवसेना पंजाब के जिला यूथ अध्यक्ष पर कार सवारों ने फायरिंग की। गोली नेता सुमित भंडारी की जांघ पर लगी। घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। शिव सेना के प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से हमलावर को हथियार, गाड़ी समेत सिटी थाना प्रभारी रमनदीप सिंह के हवाले कर दिया है।
मामले की सूचना मिलने पर एसपी अश्वनी कुमार, सिटी थाना प्रभारी रमनदीप सिंह, सतनामपुरा थाना प्रभारी परमजीत सिंह और हिंदू नेता सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। एसपी फगवाड़ा अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी राजकुमार वासी जालंधर को काबू कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
सुमित ने बताया कि वह एलपीयू में फूड कार्नर का काम करता है। देर शाम काम खत्म होने पर अपने साथी मनजीत, मनप्रीत और गुल्लू के साथ अपनी कार (डीएल 4सी क्यू 1791) में लवली से निकले। जैसे ही वह जीटी रोड पर चढ़े तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उनकी कार चालक से बहस हो गई। इस पर कार चालक कार भगा ले गया। उन्होंने उसका पीछा किया और अपने साथियों को भी फोन कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने शुगर मिल चौक के पास गाड़ी को घेर लिया, जिस पर उनके बीच फिर गर्मागर्मी होने लगी। इस पर गाड़ी सवार ने अपनी पिस्टल से फायर करने शुरू कर दिए। पहली दो गोली जमीन पर और तीसरी गोली उनकी जांघ पर लगी। सूचना पाकर मौके पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह साथियों समेत पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राज कुमार वासी जालंधर के रुप में की गई।