{"_id":"6759182997dea049bebdc7d3f7a9e579","slug":"firing-near-rss-shakha-in-ludhiana-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में RSS की शाखा से पहले चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियाना में RSS की शाखा से पहले चली गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में आज किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा में 2 अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक पर आए युवकों से आरएसएस के 4 वर्करों ने शक के चलते पूछताछ की तो युवकों ने लोई से पिस्तोल निकालकर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी नरेंद्र भार्गव का कहना है कि हमलावरों ने एक-दो गोलियां ही चलाई। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि वर्करों का कहना था कि गोलियां आधा दर्जन से ज्यादा चली।
विज्ञापन