फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in two groups at kharar due to facebook comment

FB पर जगह तय की और एक दूसरे पर गोलियां बरसाईं, वजह बस इतनी सी

Tue, 03 Oct 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Tue, 03 Oct 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
firing in two groups at kharar due to facebook comment
दो गुटों में फायरिंग
दो गुटों ने फेसबुक पर जगह तय की और पहुंच गए। फिर दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर गोलियां बरसाईं, रंजिश की वजह बेहद मामूली सी थी। घटना मोहाली के खरड़ की है। शिवालिक सिटी में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब फिल्मी स्टाइल में इंडेवर समेत चार आई-20 कारें तेजी से एक के बाद पहुंचीं।
विज्ञापन


इनमें लाठियां व अन्य हथियार थे। एक कार का पिछला शीशा भी टूटा था। इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना मिलते ही खरड़ पुलिस ने पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया। साथ ही एक आई-20 कार व दो मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद है जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


फेसबुक पर कमेंट से शुरू हुई जंग
जानकारी के मुताबिक, गत वर्ष झुग्गियां रोड खरड़ में गांव छज्जूमामरा व खूनीमाजरा के दो गुटों में विवाद के चलते फायरिंग हुई थी। इसमें एक गुट के लोगों पर केस दर्ज किया गया था। कुछ दिन पहले इस बात को लेकर एक ग्रुप के सदस्यों ने फेसबुक पर कुछ कमेंट कर दिए। इसके बाद दोनों ग्रुपों की तरफ से फेसबकु पर जंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से गाली गलौच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों गुटों ने इस मामले में एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए लांडरां रोड के आसपास का समय तय कर लिया। इस संबंध में फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। इसकी भनक पुलिस को भी लग गई थी। पुलिस भी अलर्ट थी। इसके बाद दोनों गुटों के करीब 25 लोग इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद उनमें झड़प हुई। सूत्रों से पता चला है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई है। झगड़े में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

पुलिस को थी सूचना, पांच टीमें थीं अलर्ट

firing in two groups at kharar due to facebook comment
firing in two groups - फोटो : demo pic
इस बारे में डीएसपी खरड़ दीप कमल व एसएचओ राजेश हस्तीर ने बताया कि उन्हें इस बारे में सुबह ही सूचना मिल गई थी। इसके बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं थीं। उन्होंने पांच टीमें बनाकर उस इलाके में गश्त शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि हमले के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की टीमें विभिन्न गांवों में जाकर दबिश दे रहीं हैं।

पुलिस न होती तो जा सकती थीं जानें
जिस एरिया में दोनों गुटों में झगड़ा हुआ। अगर उस एरिया में पुलिस सक्रिय नहीं होती तो बड़ा मामला हो सकता था। हमले में लोगों की जाने तक जा सकती थीं। क्योंकि यह एरिया रिहायशी है। यहां पर शहर के कई नामी लोग रहते है।

चंडीगढ़, जीरकपुर और मोहाली में दबिश
हादसे के बाद से पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई थी। इसके बाद मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस को लगता है कि इसमें कुछ युवा चंडीगढ़ जा सकते हैं। क्योंकि हादसे के बाद गाड़ियां एयरपोर्ट रोड की तरफ गई थीं। ऐसे में अंदेशा है कि आरोपी चंडीगढ़ और जीरकपुर जा सकते हैं।

पहले बाउंसरों के गुटों में हुआ था झगड़ा
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी स्टाइल में बाउंसरों के दो गुट आमने-सामने हुए थे। दशहरा ग्राउंड फेज-8 में करीब दो सौ राउंड फायरिंग हुई थी जो कि करीब आधे घंटे तक चली थी। डीएसपी सिटी-2 और फेज-8 के एसएचओ के आफिस के पास घटना हुई थी, लेकिन दोनों मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। इसके बाद दोनों को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed