{"_id":"585e3af14f1c1b1917e3a806","slug":"firing-in-sonipat-cable-operators-including-two-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चली गोलियां, केबल संचालक समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चली गोलियां, केबल संचालक समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
Updated Sat, 24 Dec 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गनौर के गांव गढ़ी केसरी में शुक्रवार देर शाम हुई गोलीबारी में केबल संचालक सहित दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक हमलावर भी शामिल है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवा दिया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अफसरों के अनुसार हत्या के असल कारणों की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
गांव गढ़ी केसरी निवासी पवन त्यागी गांव में केबल संचालन का काम करता है। उसने गांव के अड्डे पर अपना कार्यालय बना रखा है। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे वह अपने कार्यालय में बैठा था। इसी दौरान आई-20 कार सवार चार युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने उसे कार्यालय से बाहर बुला लिया। पवन उनके साथ गांव की तरफ जाने लगा।
कुछ दूर चलते ही अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में पवन और दूसरे पक्ष से जींद के गांव जुलाना का रहने वाला प्रदीप घायल हो गए। प्रदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गोली लगने से पवन बुरी तरह से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद कार में सवार होकर आए युवक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

ऑफिस से बुला ले गए थे चार युवक
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पवन के परिजनों को दी। वह उसे तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान पवन ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी ओमप्रकाश, गन्नौर थाना प्रभारी कंवल सिंह, सीआईए प्रभारी इंदीवर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हमलावरों की कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है लेकिन मामले की गहनता से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
पुलिस को गांव गढ़ी केसरी में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवकों को गोली लगने की बात सामने आई। दोनों की मौत हो गई है। इनमें एक युवक हमलावर पक्ष का शामिल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
-ओमप्रकाश, डीएसपी गन्नौर