{"_id":"570919ba4f1c1bea1ec810e9","slug":"firing-in-punjab-university-campus-student-leader-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीबारी के मामले में पीयू पूसू स्टेट प्रेसिडेंट गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलीबारी के मामले में पीयू पूसू स्टेट प्रेसिडेंट गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
पीयू में फैशन शो में विवाद के बाद फायरिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में शुक्रवार रात को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में फैशन शो में विवाद के बाद गोलीकांड के बाद हरकत में आई पुलिस ने छात्र संगठन पूसू के स्टेट प्रेसिडेंट रेशम सिंह गोदारा को गिरफ्तार कर लिया है। गोदारा पर पुलिस ने जान से मारने की कोशिश व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पीयू कैंपस में सोई के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह औलख को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पूसू के स्टेट प्रेसिडेंट रेशम सिंह गोदारा को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात भर हॉस्टलों सर्च किया, लेकिन कोई मिला नहीं। पंजाब में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन