फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in Pool Party in Hotel of Zirakpur

Zirakpur News: पूल पार्टी में महिला पर ‘डॉलर’ उड़ाने पर झगड़ा; चलाई गोली, दो घायल, पांच काबू

Mon, 22 May 2023 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 May 2023 10:28 AM IST
सार

पूल पार्टी में आरोपी विक्की बिदेशा और उसके साथियों की ओर से लोगों पर उड़ाए जा रहे नकली डॉलर पर लिखा था ‘तेरा इस से क्या मतलब’। आरोपियों ने पूल के अंदर और बाहर इतने नकली नोट उड़ाए थे कि ढेर लग गया था।

विज्ञापन
Firing in Pool Party in Hotel of Zirakpur
जीरकपुर में पूल पार्टी के दौरान फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित एक होटल में रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे पूल पार्टी के दौरान एक महिला पर डॉलर (नकली नोट) उड़ाने पर जमकर झगड़ा हुआ। इस बीच आरोपी युवकों में से एक ने महिला और उसके पति के साथ पार्टी में शामिल दो दोस्तों पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आनन-फानन एक घायल को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


गोली चलने से पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर सात को नामजद कर पार्टी के आयोजक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ सिम्मा, संदीप, हर्षप्रीत, सहजप्रीत, विक्रम उर्फ विक्की बिदेशा के रूप में हुई। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही होटल संचालक पर भी आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। मौके से पुलिस को पिस्टल की चार गोलियां मिली हैं।
विज्ञापन


रविवार रात को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक निजी होटल में सिमरजीत सिंह उर्फ सिम्मा नामक व्यक्ति ने पूल पार्टी रखी थी। पार्टी रात दो से ढाई बजे तक चलनी थी। पार्टी में पंचकूला निवासी एक दंपती भी आया था। दंपती के साथ वीआईपी रोड निवासी दो दोस्त करण चौहान और सचिन शर्मा भी मौजूद थे। दपंती और उनके दोस्तों के लिए पूल के साइड में एक टेबल बुक थी। पार्टी के दौरान आयोजक सिमरजीत सिंह उर्फ सिम्मा के दोस्त विक्रम उर्फ विक्की बिदेशा और उसके साथी लोगों पर नकली डॉलर उड़ा रहे थे। इसी बीच आरोपी पंचकूला निवासी परिवार की महिला पर भी नोट उड़ाने लगे, जिसका विरोध महिला के पति और उसके दोस्तों ने किया। इस दौरान मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से बोतलें चलने लगीं। इसी बीच सिम्मा ने .45 बोर की पिस्टल निकाली और हवाई फायर कर दिया। इसके बाद विक्रम उर्फ विक्की ने सिम्मा से पिस्टल लेकर करण चौहान की दोनों जांघों में गोली मारते हुए हवाई फायर शुरू कर दिया। गोली लगने से करण नीचे गिर गया फिर विक्की और उसके साथियों ने उसे जमकर पीटा। 

घबराकर पंचकूला निवासी दंपती होटल से बाहर भागा तो आरोपी बाहर गेट तक आए और वहां भी हवाई फायर किया। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर मोहाली से पांच आरोपियों को दबोच लिया। घायल करण चौहान को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया जबकि सचिन शर्मा की अंगुली में गोली लगी है।
 
विक्की बिदेशा चंडीगढ़ में भी कर चुका है वारदात
पूल पार्टी में आरोपी विक्की बिदेशा और उसके साथियों की ओर से लोगों पर उड़ाए जा रहे नकली डॉलर पर लिखा था ‘तेरा इस से क्या मतलब’। आरोपियों ने पूल के अंदर और बाहर इतने नकली नोट उड़ाए थे कि ढेर लग गया था। झगड़े के बाद महिला के पति ने बताया कि विक्की बिदेशा पहले भी चंडीगढ़ के एक डिस्क में किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला कर चुका है।

दो चेक प्वाइंट फिर आरोपी होटल में कैसे लेकर पहुंचा पिस्टल
झगड़े के बाद पीड़ित दंपती और उनके दोस्तों ने होटल प्रबंधकों पर आरोप लगाया कि होटल में जाने के लिए दो जगह सिक्योरिटी चेक प्वाइंट बने हुए थे। इसके बावजूद कोई व्यक्ति पिस्टल अंदर कैसे लेकर गया। इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लगाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाई हुई है।
 

मामले में पार्टी के आयोजक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। - सिमरजीत सिंह शेरगिल, एसएचओ, थाना जीरकपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed