फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in mahendergrah court, murder accused run away

महेंद्रगढ़ः कोर्ट में फायरिंग कर बदमाश को छुड़ा ले गए, 4 पुलिसवालों को लगी गोली

Fri, 08 Sep 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Fri, 08 Sep 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
firing in mahendergrah court, murder accused run away
कोर्ट परिसर में फायरिंग
हरियाणा के महेंद्रगढ़ से बड़ी खबर। यहां कुछ लोग कोर्ट परिसर में फायरिंग करके पेशी पर आए बदमाश को छुड़ाकर ले गए, गोलीबारी में चार पुलिस वाले घायल हैं। घटना शुक्रवार सवेरे सवा 10 बजे की है। नारनौल जेल से लूटपाट और हत्या के कई मामलों में आरोपी विक्रम उर्फ पपला को पेश के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


जैसे ही गाड़ी कोर्ट पहुंची और कैदियों को उतारा गया तो विक्रम को उतारते समय कुछ लोग आए और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। मौके का फायदा उठाकर बदमाश विक्रम भाग गया, जबकि अन्य कैदियों को दबोच लिया गया। गोलीबारी में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं गोली एक कैदी को छूकर निकल गई। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। वहीं एक को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सब इंस्पेक्टर जयपाल के पेट में और हवलदार हरिसिंह की कनपटी में गोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed