फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in land dispute in Yamunanagar, six injured

यमुनानगर: छह इंच जमीन को लेकर चलाई गोली, छह लोग घायल, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 23 Jun 2020 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jun 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Firing in land dispute in Yamunanagar, six injured
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छप्पर थाना क्षेत्र के गांव गोलनी में खेतों में बनी छह इंच की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दिन में हुए विवाद के बाद रात के समय एक पक्ष के लोगों ने बैठक में बैठे परिवार के छह सदस्यों पर रिवाल्वरों से फायर कर दिए। इसमें तीन लोगों को गोली लगी, जबकि तीन पर आरोपियों ने गंडासियों, लाठियों व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले में रादौर के शराब ठेकेदार रमेश ने उन्हें कुछ दिनों पहले दर्ज कराए गए अपहरण व मारपीट के केस की रंजिश को लेकर झूठे केस में फंसाने की बात कहीं है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दस लोगों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव गोलनी निवासी रविंद्र उर्फ कल्लू ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। रविवार को उसके भाई जोनी का दिन में खेत की मेढ़ को लेकर गांव के ही चमन के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी शिकायत करने के लिए वह पंचतीर्थी चौकी गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद रविवार रात करीब साढे आठ-नौ बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठक में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक बोलेरो व वरना कार उनकी बैठक के सामने आकर रूकी। इनमें से उनके गांव के ही चमन लाल, बबली, रिंकू राणा, सुधीर राणा, शामली निवासी अमित मलिक, बदनपुरी निवासी रोहित, रादौर निवासी रमेश ठेकेदार, कलरी निवासी संदीप, गोलनी निवासी अमित अपने हाथों में रिवाल्वर, गंडासी, डंडे व लाठी लेकर आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ ने डंडों, लाठियों व गंडासियों से उसके पिता वेद पाल, साथी विकास, सतबीर पर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल रविंद्र उर्फ कल्लू, श्याम सिंह, रोहित, विकास, सतबीर व वेदपाल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

ठेकेदार बोला- रंजिश के चलते फंसाया, केस दर्ज होने का सुबह चला पता
रादौर निवासी शराब ठेकेदार रमेश ने कहा कि रविवार रात को गांव गोलनी में झगड़े के दौरान गोली चलने के मामले को लेकर उनका व उनके साथियों का कोई दोष नहीं है। गांव बुबका में उसके व उसके कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ थाना रादौर में मामला दर्ज किया था। 

उन्हें व उनके साथियों को उसी मामले के तहत झूठे केस में फंसाया जा रहा है। जिन लोगों ने हत्या के प्रयास का झूठा मामला दर्ज करवाया है, उनके खिलाफ कुछ दिन पहले रादौर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिसकी रंजिश में उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्हें उनके खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना सोमवार सुबह लगी। जिसके बाद उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की और मामले से अवगत करवाया। उन्हें आश्वासन मिला है कि मामले की जांच की जा रही है। 
 
छप्पर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में दस लोगों पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में झगड़ा खेत में बनी मेढ़ को लेकर सामने आया है। मामले की जांच कर रहे है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई है। जल्द उन्हें काबू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed