फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in firozpur, three dead

फिरोजपुर में चली गोलियां, तीन की मौत

Fri, 20 Jun 2014 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 20 Jun 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
firing in firozpur, three dead

पंजाब के फिरोजपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को बुलाई पंचायत की मौजूदगी में एक गुट ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है।

विज्ञापन


आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आपस में लड़ने वाले रिश्ते में चाचा-ताया लगते हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। मामला फिरोजपुर जिले के गांव करियां पहलवान का है।

विज्ञापन

जमीनी विवाद था

firing in firozpur, three dead

महिंदर कौर पत्नी दर्शन सिंह, परमिंदर कौर पत्नी गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे रोटी लेकर खेतों में गई थीं। वहां पर गांव का सरपंच कारज सिंह और करनैल सिंह, गुरमीत सिंह व कुलबीर सिंह पुत्र करतार सिंह पंचायत को विवादित जमीन चार कनाल नौ मरले दिखा रहे थे।

उसी समय मोटरसाइकिलों पर ग्यारह व्यक्ति बंदूक व तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और अंधाधुंध गोलियां दागना शुरू कर दिया। गुरमीत सिंह की गर्दन और कुलबीर सिंह के सीने पर गोली लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करनैल सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी सिविल अस्पताल में आकर मौत हो गई। दर्शन सिंह के हाथ पर गोली लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भरती करवाया।

पंचायत के कई बार समझौता कराया

firing in firozpur, three dead

सरपंच कारज सिंह ने बताया कि पंचायत की चार कनाल नौ मरले जमीन थी जिसे लेकर दोनों गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत में इनका समझौता करवाया, लेकिन आरोपी गुट पंचायत का आदेश मानने को तैयार नहीं था।

सरपंच ने बताया कि वीरवार को इस विवाद का समझौता कराने के लिए थाना सदर फिरोजपुर गए थे। वहां भी आरोपी गुट उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन

पंचायत के सामने ही गोलियों की बौछार

firing in firozpur, three dead

शुक्रवार को खेतों में पंचायत की मौजूदगी में सभी गणमान्य लोग एकत्र थे। मीडिया के भी लोग आए हुए थे। आरोपी गुट ने मौके पर आते ही गोलियों की बौछार शुरू कर दी। पुलिस को सूचित किया।

मौके पर एसपी (एच) लखबीर सिंह व डीएसपी सतनाम सिंह के अलावा अन्य अधिकारी पहुंच गए। मामले की जांच एएसआई अश्वनी कुमार कर रहे हैं। एएसआई ने जख्मी दर्शन सिंह के बयान लिख लिए हैं। पीड़ितों का हालचाल पूछने के लिए अकाली नेता दविंदर सिंह बब्बल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed