फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   firing in bsf and drug smuggler, bsf caught 1 billion heroine

बीएसएफ-पाक तस्कर में मुठभेड़, 1 अरब की हेरोइन बरामद

Sun, 29 Mar 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर Updated Sun, 29 Mar 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
firing in bsf and drug smuggler, bsf caught 1 billion heroine

बीएसएफ ने इंडियन तस्करों को हेरोइन की डिलीवरी देने सरहद पर पहुंचे एक पाकिस्तानी तस्कर को मुठभेड़ में मार गिराया। चेतावनी देने पर तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग करना शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


उधर, घटनास्थल का निरीक्षण करने पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को एक अरब बीस करोड़ रुपये की हेरोइन और एक पाक तस्कर की लाश बरामद हुई। यह घटना 28 मार्च सुबह तीन बजे बीओपी माझमियन (सेक्टर अमृतसर) में घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ पंजाब के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त बीओपी के पास से भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी होने वाली है।

इस कारण इस एरिया में जवानों की गश्त तेज और चौकसी बढ़ा दी थी। बीएसएफ की बटालियन-67 के जवान सरहद पर लगी कंटीली तार के साथ-साथ गश्त कर रहे थे।

एक अरब की हेरोइन के 24 पैकेट बरामद

firing in bsf and drug smuggler, bsf caught 1 billion heroine

जवानों ने कंटीली तार के पास पाक तस्करों की हलचल देखी, लेकिन अंधेरा घना था। जवानों ने तस्करों को चेतावनी दी, लेकिन तस्कर अपने कार्य में जुटे रहे और बीएसएफ पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

बीएसएफ जवानों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तानी तस्करों पर गोलियां चलाईं। उसके थोड़ी देर बाद उक्त एरिया में सन्नाटा छा गया। सुबह होने पर उक्त हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया तो वहां से कंटीली तार में फंसी एक प्लास्टिक की पाइप, 24 हेरोइन के पैकेट हेराइन बरामद हुई।

इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक अरब बीस करोड़ रुपये है। इसके अलावा वहां से एक पाक तस्कर की लाश बरामद हुई। उधर, डीआईजी एमएफ फारूकी का कहना है कि सरहद पर तैनात बीएसएफ जवान पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed