{"_id":"5867e1e94f1c1b255eeed083","slug":"firing-between-stf-and-gangsters-two-arrested-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारने गई पुलिस पर गैंगस्टरों ने की गोलीबारी फिर छोड़े शिकारी कुत्ते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापा मारने गई पुलिस पर गैंगस्टरों ने की गोलीबारी फिर छोड़े शिकारी कुत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में गैंगस्टरों पर अंकुश लगाने के लिए गठित की गई स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और गैंगस्टरों के बीच शुक्रवार देर रात थाना झंडेर के अंतर्गत पड़ते गांव लक्सरी नंगल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। एसटीएफ और गैंगस्टरों के बीच गोलियां चली। गैंगस्टरों ने एसटीएफ टीम पर शिकारी कुत्ते छोड दिए। इन गैंगस्टरों में वांटेड राजा कंदोवालिया भी शामिल था। जो अपने कुछ साथियों के संग फरार हो गया पर एसटीएफ ने गैंगस्टर गोपी और गैंगस्टरों की महिला साथी मनिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गोपी के पास से पिस्तौल एवं मनिंदर कौर के पास से डबल बैरल गन बरामद हुई। जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नए वर्ष का जश्न करने के लिए कुछ गैंगस्टर लक्सरी नंगल स्थित मनिंदर कौर पत्नी सिकंदर के घर पहुंच रहे हैं। सूचना सही थी। ऐसे में एसटीएफ के इंसपेक्टर संजीव कुमार ने थाना झंडेर की पुलिस के साथ जब मनिंदर कौर के घऱ दबिश दी तो घर के अंदर से गोलियां चलने लगी। एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग की तो गैंगस्टरों ने एसटीएफ पर शिकारी कुत्ते छोड़ दिए।
राजा कंदोवालिया अपने साथियों के साथ भागने में सफल हो गया पर गैंगस्टर गोपी और मनिंदर कौर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एसटीएफ के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। वर्ष 2016 के अंत में गैंगस्टरों का साथ देने वाली महिला मनिंदर कौर से पूछताछ जारी है। जिस तरह से राजा कंदोवालिया मनिंदर कौर के घर पर अपने साथियों के साथ पहुंचा उससे यह बात साफ हो गई कि गैंगस्टरों का साथ देने वालों में महिला गैंगस्टर भी शामिल हैं।