फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing Attack on SOPU Leader House

फ्रेंड बनकर आया, गोलियां बरसाकर चला गया

Sun, 10 Aug 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 10 Aug 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
Firing Attack on SOPU Leader House

जिला अदालत में शुक्रवार को सोपू नेता रजत शर्मा और लारेंस ग्रुप में हुए टकराव के बाद विवाद अब और गहराता जा रहा है। लारेंस समर्थकों ने शनिवार रात सेक्टर-69 स्थित रजत शर्मा के एक समर्थक के घर धावा बोल दिया। लेकिन जब घर में लगे सीसीटीवी में उन्होंने खुद को फंसता देखा तो सीसीटीवी पर गोली चला दी। लेकिन निशाना चूक गया।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुन इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को आता देख हमलावर भागने में कामयाब रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है।

विज्ञापन

हमलावरों ने कवर किए हुए थे चेहरे

Firing Attack on SOPU Leader House

जानकारी के मुताबिक रात दस बजे के करीब हमलावर सेक्टर-69 स्थित इंद्रप्रीत के घर पहुंचे। घरवालों से इंद्रप्रीत के बारे में पूछा। लेकिन मां ने कहा कि इंद्रप्रीत घर पर नहीं है।

इसके बाद वह चले गए। करीब पांच मिनट बाद सफेद रंग की स्विफ्ट कार एवं एक अन्य कार में आठ के करीब युवक इंद्रप्रीत के घर पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से कवर किए हुए थे।

सबसे पहले आई-20 कार तोड़ी

Firing Attack on SOPU Leader House

उन्होंने घर में घुसते ही पहले कार आई-20 को बेसबॉल के डंडों से तोड़ना शुरू कर दिया। जब उनका ध्यान घर में लगे सीसीटीवी की तरफ गया, तो उनमें से एक ने सीसीटीवी पर गोली चला दी। लेकिन निशाना गलत जगह पर लगा। फिर उन्होंने जाली उखाड़कर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

शोर मचाने से इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख वह तेजी से भाग निकले। सारी वारदात सीसीटीवीमें कैद हो गई। फेज-8 पुलिस ने इंद्रप्रीत सिंह के बयान पर इंद्रप्रीत सिंह पैरी, मोटी शाह, चेतन मुंजाल, मनी एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने, आर्म्स एक्ट तथा प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज कर लिया। थाना फेज-8 के एसएचओ गुरदीप सिंह सैनी ने पर्चा दर्ज करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

यूएस वाला फ्रेंड बनकर आए थे घर

Firing Attack on SOPU Leader House

इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि रात दस बजे के करीब वह कमरे में ही था। तभी कुछ युवक उनके घर आए। उनमें से एक ने उसकी मां को बताया कि वह रॉबिन है।

यूएस से कुछ दिन पहले ही आया है। इंद्रप्रीत से मिलना चाहता है। लेकिन रात होने के कारण मां ने कहा कि वह घर पर नहीं है। फिर वह लोग चले गए। उनका कहना है कि वह उस समय भी उस पर हमला करने की तैयारी में थे।

कोर्ट की रंजिश का था बदला

Firing Attack on SOPU Leader House

इंद्रप्रीत ने बताया कि वह शुक्रवार को अदालत में गया था। जहां रजत शर्मा को पेशी पर लाया गया था। इस दौरान जब वह रजत से मिला था। इसी बात को देखकर लारेंस समर्थक उसके खिलाफ हो गए थे। इसके बाद उन्होंने इस तरह की हरकत की है।

एसडी कॉलेज का छात्र है इंद्रप्रीत

इंद्रप्रीत ने बताया कि वह सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में पढ़ता है। वह वहां पर बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है और छात्र राजनीति में सक्रिय है। यह बात दूसरे गुटों के लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed