{"_id":"5bf4dba8bdec2229a47e399e","slug":"fireing-on-ex-district-head-of-aam-aadmi-party-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आप के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारी तीन गोलियां, अलर्ट के वाबजूद बेखौफ बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर में आप के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारी तीन गोलियां, अलर्ट के वाबजूद बेखौफ बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और अब सुखपाल खैरा समर्थक सुरेश शर्मा पर एक नकाबपोश ने गोलियां चला दीं। सुरेश शर्मा को उनकी दुकान के अंदर घुसकर दोनों टांगों पर तीन गोलियां मारी गईं। हमलावर अपने एक अन्य साथी की स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। सुरेश शर्मा को घायल अवस्था में पुतलीघर के पास डॉ. अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऑपरेशन कर उनकी टांगों से तीनों गोलियां निकाल दी गई हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े छह बजे सुरेश शर्मा छेहरटा में स्थित अपनी दुकान में बैठे थे। तभी लाल रंग की जैकेट पहने एक नकाबपोश आया और शर्मा से बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान उसने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। जब तक दुकान में बैठा कर्मचारी कुछ समझता, हमलावर वहां से निकल गया। कुछ ही दूरी पर दूसरा नकाबपोश स्कूटी स्टार्ट कर खड़ा था। आरोपी उसी पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव के अनुसार जैसे ही सुरेश शर्मा बातचीत करने के योग्य होंगे, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं शर्मा
सुरेश शर्मा आर्मी में रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से जुड़े हैं और कभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बहुत नजदीकी थे। बाद में उनकी राजनीतिक वफादारी खैरा गुट के साथ हो गई। केजरीवाल गुट ने शर्मा को प्रधान पद से हटा दिया तो खैरा गुट ने उन्हें अपने गुट का जिला प्रधान बना दिया। शर्मा आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने निगम में फैले भ्रष्टाचार को कई बार उजागर किया है।
विज्ञापन
हाई अलर्ट के बावजूद घटना
निरंकारी भवन में आतंकी घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। इसके बावजूद एक भीड़ भाड़ वाले बाजार में गोलीबारी होना पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है।