{"_id":"b82833a760c91ca3bb06c6eefbf94b31","slug":"fire-in-yarn-factory-millions-of-ash-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धागा फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का माल राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धागा फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का माल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 05 Oct 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू माधोपुरी स्थित सरकुलर रोड पर डीएल सम्राट होजरी में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
जिन्होंने तीन-तीन बार चक्कर लगा कर पानी डाला और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सरकुलर रोड पर जगह तंग होने की वजह से फायर बिग्रेड की गाड़ियों को निकलने में खासी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीएल सम्राट होजरी के मालिक चेतन डाबर अपनी फैक्टरी में बैठे थे। इसी दौरान करीब सवा 11 बजे फैक्टरी में से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। इसी दौरान फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर तुरंत बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन
उन्होंने आग पर पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आसपास के फैक्टरी वालों ने भी चेतन की फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज आग के आगे किसी की न चली।
इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। रास्ता तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड को भी पहुंचने में कुछ समय लग गया। जिस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसी तरह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पहुंची और उन्होंने करीब चार घंटे की क़ड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चेतन के अनुसार आग लगने से उनकी फैक्टरी में पड़ा करीब दस से 15 लाख रुपये का माल जल कर राख हो गया।