फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire in punjab Mini Secretariat chandigarh

पंजाब मिनी सचिवालय में संदिग्ध रूप में देर रात लगी आग

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
fire in punjab Mini Secretariat chandigarh
अंडर सेक्रेटरी व हेल्थ इंमिग्रेशन विभाग के दस्तावेज जल गए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेक्टर-9 स्थित पंजाब मिनी सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित अंडर सेक्रट्री ओएसडी व हेल्थ इंमिग्रेशन विभाग में शुक्रवार देर रात संदिग्ध रूप से आग लग गई। जबकि, सूचना पाकर पहुंची फायर विभाग की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अंडर सेक्रेटरी व हेल्थ इंमिग्रेशन विभाग के दस्तावेज जल गए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार आग में एक कंप्यूटर, प्रिंटर व सीलिंग फैन सहित फर्नीचर और दफ्तर में रखा पुराना सरकारी रिकॉर्ड जल गया। दरअसल, आग इमारत के तीसरी मंजिल पर अंडर सेक्रेट्री ओएसडी हेल्थ-इमिग्रेशन के कमरा नंबर-327 में लगी थी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात करीब 2.30बजे अचानक इमारत के अंदर से धुआं उठने लगा। इसके बाद ड्यूटी पर गार्ड हरकिरत सिंह ने 2:34 बजे दमकल विभाग को आग की सूचना दी। वहीं, दमकल विभाग के अनुसार प्राथमिक जांच में आग की वजह शार्ट सर्किट आया है। हालांकि, इसकी पुष्टि पूरी जांच के बाद ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed