फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire caused by short circuit in zirakpur mohali

जीरकपुर: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख

Tue, 27 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 27 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit in zirakpur mohali
जीरकपुर की एकेएस कॉलोनी-1 में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर एकेएस कॉलोनी-1 में सोमवार शाम तीन फ्लैटों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर डेराबस्सी फायर स्टेशन से दो और पंचकूला से दो गाड़ियां पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एकेएस कॉलोनी-1 में स्थित आशियाना कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट नंबर-32 में सोमवार शाम करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। हादसे के समय फ्लैट के मालिक शम्मी दत्ता नई कार लेने की खुशी में परिवार के साथ माथा टेकने के लिए गए हुए थे। दूसरी मंजिल पर रहने वाली सुमन ने नीचे से धुआं उठता देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों और फायर विभाग को दी। आग की लपटें और धुएं के अंबार से पूरी सोसाइटी के अलावा आसपास रिहायशी क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


तीनों मंजिलों के स्टोर आपस में जुड़े होने के कारण आग ने नीचे से ऊपर तक फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। आशियाना कॉम्प्लेक्स में थोड़ी जगह पर करीब 100 फ्लैट हैं। रिहायशी क्षेत्र में आग लगने के बाद पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी फैल गई। घरों से बाहर भागकर लोगों ने जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने फायर की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप

Fire caused by short circuit in zirakpur mohali
जीरकपुर की एकेएस कॉलोनी-1 में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कालोनी वासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने फायर विभाग को आग लगने के दस मिनट बाद सूचित कर दिया था, लेकिन 101 नंबर पर फोन कभी राजपुरा तो कभी चंडीगढ़ में मिल रहा था। काफी देर बाद फायर विभाग डेराबस्सी को सूचित किया गया। इस कारण करीब 45 मिनट बाद फायर की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। 

इसके बाद पंचकूला से दो गाड़ियां मंगवाई गई। देर शाम खबर लिखे जाने तक मुलाजिम आग पर काबू पाने में जुटे थे। आग से तीनों फ्लैट ग्राउंड फ्लोर नंबर-32, पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-42 और दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-52 में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि आग से तीनों फ्लैट के अलावा बगल के घरों में भी नुकसान हुआ। 

फायर स्टेशन डेराबस्सी के इंचार्ज मनजीत सिंह ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग से हुए नुकसान की जांच की जा रही है। देर से आने के बारे में उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही वह मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed