{"_id":"5c2e37c7bdec2257071f6cf9","slug":"fire-breaks-out-in-a-pharmaceutical-factory-at-upkar-nagar-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः लुधियाना में दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, साथ लगे मकान भी आए चपेट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः लुधियाना में दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, साथ लगे मकान भी आए चपेट में
Fri, 04 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के उपकार नगर स्थित देसी दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार की शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग इतनी फैल चुकी थी कि साथ में लगते एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह से फैक्ट्री में अंदर पड़े केमिकल ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी। अभी तक आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अंदर देसी दवाईयां बनती थी और साथ वाला घर भी फैक्ट्री मालिकों का ही है। उपकार नगर स्थित जीएमपी सर्टिफाइड कंपनी हरबस हाउस एचटीआई एक्सपर्ट के नाम से देसी दवाईयां बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन
डॉ. राजेश थापर फैक्ट्री के मालिक हैं। उनका घर भी साथ ही है। गुरुवार की शाम को फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस दौरान अंदर काम करने वाले सभी लोग बाहर आ गए। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन अंदर केमिकल होने की वजह से आग ज्यादा फैल गई। धीरे-धीरे आग इतनी फैल गई थी कि उसने फैक्ट्री मालिक के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घर के लोग पहले ही आग की वजह से बाहर थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने तुरंत आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। अंदर केमिकल का ब्लास्ट हुआ तो फायर अफसर भी बाहर से ही काम करने लगे।