फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   financer murder at fatehbad

होली पर हत्या: रॉड मारकर खोल दिया सिर

Sat, 07 Mar 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
financer murder at fatehbad

हरियाणा के फतेहाबाद में होली की रात लूटपाट के बाद फाइनेंसर की राड से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


सुबह नौकर ने जब खून से लथपथ शव देखा और अलमारी के भी ताले टूटे पाए गए तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मोहल्ले में कोहराम मच गया। डीएसपी विजय कक्कड़, एसएचओ कुलदीप, सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस को लोहे की रॉड भी बरामद हुई है, जिससे फाइनेंसर का कत्ल किया गया।

शहर पुलिस ने फिलहाल लूटपाट के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर पुलिस ने मोहल्ले से ही एक महिला और तीन युवकों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


शहर में फाइनेंस का काम करने वाला 55 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र मदन गोपाल पुरानी तहसील चौक  में अपने विकलांग बेटे के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह खाना बनाने वाला बहादुर काम पर आया जब आया तो उसने बेड पर खून से लथपथ सतीश का शव देखा। बहादुर ने इसकी जानकारी पड़ोस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में यह बात आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का हुजूम जुट गया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस एसएचओ कुलदीप, डीएसपी विजय कक्कड़ तथा सीन आफ क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक लोहे की रॉड भी बरामद की जो खून से लथपथ थी। परिवारों के लोगों का मानना है कि लूटपाट के बाद हत्या की गई है। क्योंकि मौके पर अलमारी खुली पड़ी थी और लॉकर ताला भी टूटा पड़ा था।


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया। जहां पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed