{"_id":"2ebecbf0a5b992e79af5af2ee752ed7a","slug":"fight-between-two-group-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन दो गुटों में भिडंत, 20 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन दो गुटों में भिडंत, 20 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
Updated Sun, 20 Jul 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर बारह में रंजिश को लेकर एक समुदाय के दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें 9 महिलाओं सहित डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान दोनों गुटों में जमकर तनातनी हुई। झगड़े की आशंका को देख डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और दोनों गुटों के लोगों को तितर बितर किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं शहर में हुए अलग-अलग झगड़ों में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद पाल समाज धर्मशाला के पास रंजिश को लेकर दो गुटों के लोगों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों गुटों में तनाव बढ़ गया और जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़ा होने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
झगड़े में एक गुट के विपिन कुमार, ऋषिपाल, कला देवी, बलबीरों देवी, प्रेमी, सुनहरी देवी, देसराज, कमला, मिंटु व दूसरे गुट के तिलकराज, राजेश, सुमन, विद्या, महेंद्रो, माहीराम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया गया।
उपचार के लिए दोनों गुट अस्पताल में पहुंच गए। अस्पताल में दोनों गुट के लोग आमने सामने हो गए, जिससे मामला काफी गंभीर हो गया और देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए। झगड़े की आशंका देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस स्टेशन में सूचना दी।
थाना प्रभारी योगेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों गुटों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस में भारी मशक्कत के बाद दोनों गुटों के लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला। उसके बाद घायलों का मेडिकल करवाया गया।
वहीं दूसरी ओर फुरलक फाटक पार एक अन्य झगड़े में दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें लगभग चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।