फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female Wrestler Commits suicide in Haryana

हरियाणा : बबीता फौगाट की ममेरी बहन ने फांसी लगा जान दी, कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने पर उठाया कदम

Tue, 16 Mar 2021 09:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Female Wrestler Commits suicide in Haryana
फौगाट फैमिली। - फोटो : फाइल फोटो।

दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका भरतपुर में हुए कुश्ती के फाइनल मुकाबले में मिली हार को बर्दाश्त न कर सकीं और सोमवार की रात अपने फूफा महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जैतपुर में मंगलवार को किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गीता व बबीता की तरह ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनने की चाह लेकर 17 वर्षीय रितिका अपने फूफा पहलवान महाबीर फौगाट की एकेडमी में पांच साल से प्रशिक्षण ले रही थी। रितिका ने 12 से 14 मार्च तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान 14 मार्च को हुए फाइनल मुकाबले में रितिका हार गई थी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस मुकाबले के दौरान वहां महाबीर फौगाट भी मौजूद थे। मैच में मिली हार के बाद से रितिका सदमे में थी। 15 मार्च की रात करीब 11 बजे महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान के कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया हैं। मामले में उनके पिता मैनपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। - दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, झोझू कलां।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed