फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female Teacher Make Videos of Sex with Student

छात्र से जबरन सेक्स कर टीचर ने बनाए वीडियो

Wed, 22 Oct 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 22 Oct 2014 08:33 AM IST
Female Teacher Make Videos of Sex with Student

शराब पिलाकर छात्र का शारीरिक शोषण करने वाली महिला टीचर के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। महिला टीचर ने भाइयों की मदद से शराब पिलाकर किशोर छात्र से चाकू दिखाकर सेक्स करते हुए वीडियो बना ली थी।



ऐसे काफी वीडियो बनाए गए थे। यह सिलसिला एक वर्ष तक चलता रहा। कुछ समय पहले छात्र के परिवार वालों के पास उसकी ब्लू फिल्म पहुंची तो वह हैरान रह गए।

अब तक की जांच में पुलिस को ऐसे 17 वीडियो के बारे में पता चला है। जिसमें से 16 अश्लील वीडियो पीड़ित छात्र के साथ उसकी टीचर ने बनाई है और एक अश्लील वीडियो में टीचर अपने भाइयों के साथ है।


बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार ने कहा कि 16 अक्तूबर को मामला उनके ध्यान में आया। अगले दिन वह पीड़ित के परिजनों से मिले और सारी बात कर वीडियो क्लिप देखे। दिनेश ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी।
विज्ञापन

एक साल से चल रहा था सिलसिला

Female Teacher Make Videos of Sex with Student

थाना डिवीजन पांच में तैनात जांच अधिकारी एएसआई बलजिंदर सिंह ने कहा कि छात्र इलाके में ही स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता था। वह बस स्टैंड के पास स्थित एक इलाके में किराए के मकान में रहता था। मकान मालकिन उसे पढ़ाने के लिए अपने पास बुला लेती थी।

करीब एक वर्ष पहले उसने किशोर छात्र को अपने लैपटॉप पर ब्लू फिल्म दिखानी शुरू कर दी। इसी दौरान महिला टीचर ने छात्र को उकसाना शुरू कर दिया। जब वह मना करता था उससे यह काम चाकू की नोक पर करवाया जाता।

इस मामले में पुलिस ने महिला अध्यापक और उसके भाई माधव और राघव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोर छात्र की मेडिकल जांच भी करवा ली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हैं तार

Female Teacher Make Videos of Sex with Student

दिनेश के अनुसार उन्हें आशंका है कि आरोपियों के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हुए हैं। जो यहां से ब्लू फिल्म तैयार कर वहां भेजते है। उन्हें डर है कि आरोपी अपने अंतरराष्ट्रीय आकाओं के जरिए विदेश न फरार हो जाएं। उन्होंने कमिश्नर को भी इस बारे में बताया।

इस पर कमिश्नर ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी एयरपोर्ट पर एलओसी करवाने के लिए कहा। दिनेश ने कमिश्नर से कहा कि बच्चा व उसके परिवार वाले काफी डरे हुए है। उन्हें आशंका है कि आरोपी उन्हें कोई न कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।

दिनेश और पीड़ित के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चे की मानसिक हालत पहले से बेहतर है। बच्चा स्कूल जाना चाहता है और अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहता है। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed