{"_id":"638374e9572e146d787da3dc","slug":"female-clerk-locked-the-officer-in-the-room-and-beat-him-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: महिला क्लर्क ने अधिकारी को कमरे में बंद कर पीटा, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: महिला क्लर्क ने अधिकारी को कमरे में बंद कर पीटा, दो के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 27 Nov 2022 08:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Nov 2022 08:04 PM IST
सार
बलदेव का आरोप है कि उक्त महिला 25 नवंबर को उसके कमरे में घुस गई और बहसबाजी करने लगी। गुस्से में आकर मेज पर पड़ा पेनदान उठाकर मुंह पर मार डाला। यही नहीं उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद मेज पर पड़ी फाइल उठाकर बलदेव पर फेंकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजपुर के वन विभाग में तैनात एक महिला क्लर्क ने अपने अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा है। हुआ यूं कि महिला क्लर्क ने उक्त अधिकारी के खिलाफ चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी थी कि वह उसे सेक्सुअल हैरेसमेंट करता है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर कमरे में दोनों के बीच बहस हुई और मामला बढ़ गया। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने रविवार को उक्त अधिकारी के बयान पर आरोपी महिला क्लर्क समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वन विभाग में तैनात अधिकारी ने पुलिस को बताया कि वह फिरोजपुर वन विभाग में तैनात है और 80 फीसदी विकलांग है। विभाग में तैनात एक महिला क्लर्क ने उसके खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत चंडीगढ़ में की है। इसकी जांच आईएफएस रैंक का अधिकारी कर रहा था।
विज्ञापन
29 नवंबर को बयान देने के खातिर दोनों को चंडीगढ़ बुलाया गया था। बलदेव का आरोप है कि उक्त महिला 25 नवंबर को उसके कमरे में घुस गई और बहसबाजी करने लगी। गुस्से में आकर मेज पर पड़ा पेनदान उठाकर मुंह पर मार डाला। यही नहीं उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद मेज पर पड़ी फाइल उठाकर बलदेव पर फेंकी।
महिला ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर कमरे में बलदेव को बंद कर दिया और किसी व्यक्ति को बुलाकर उसकी पिटाई करवाई। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बलदेव के बयान पर आरोपी महिला क्लर्क समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।